Saturday, 25 August 2018

बच्चों के सवाल...






यूँ आसान
नहीं होता
बच्चों के मासूम
सवालों के जवाब
उस क्षण
बचा तो जा सकता है
कुछ झूठी दिलासा से
पर उसका
मासूम सच्चा मन
सबकुछ
देख रहा होता है
हमसे कहीं ज़्यादा
संवेदनशील है उसकी
इन्द्रियाँ
यूँ आसान भी
नहीं होता
उसकी सच्ची आँखो
के आगे कुछ
झूठ बोल पाना
जल्द ही
उतर जाती है
इन झूठी दिलासाआें
की पपड़ियाँ
झूठ से भरे
रिश्तों मे
कहीं बच्चा
यह न मान ले
इस दुनिया में
सभी बोलते है झूठ

No comments:

Post a Comment

द स्टारी नाईट और सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को जब सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच से अचानक नाराज या क्षुब्ध हो कर चले गए। हम सब उस दुनिया ...